मेरे बाहर निकलने पर अनावश्यक यातायात न रोका जाए : राज्यपाल
राजभवन सूत्रों के मुताबिक पुलिस महानिदेशक करमवीर सिंह को भेजे एक पत्र में राज्यपाल ने कहा कि जब भी वह राजभवन से बाहर जाते हैं तब पुलिस सड़कों पर अनावश्यक यातायात प्रतिबंध लगाती है। इससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जो सही नहीं है।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते लखनऊ स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) से लौट रहे राज्यपाल के काफिले के सामने अचानक आए एक मोटरसाइकिल सवार की पुलिस ने पिटाई कर दी थी।
पत्र में जोशी ने पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications