उड़ीसा में आग से 70 परिवार बेघर
एक अधिकारी ने बताया कि जिले के कानपुरा गांव में आग लग गई। आग बुझाने के लिए चार दमकल वाहन घटना स्थल के लिए रवाना किए गए। बीते सप्ताह से आग भड़कने की यह पांचवीं घटना है। इस तरह की वारदातों में 500 से ज्यादा घर जलकर खाक हो गए हैं।
उप प्रभागीय अधिकारी बाबाजी चरण दास ने आईएएनएस को बताया, "आग लगने की यह पांचवीं घटना है, इसमें घास-फूस से बने घर जलकर खाक हो गए।"
उन्होंने कहा, "हमने एक के बाद एक आग भड़कने की घटनाओं की जांच के आदेश दिए हैं। हमें इसमें कुछ शरारती तत्वों के शामिल होने का संदेह है।"
कानपुरा गांव में गत 21 अप्रैल को लगी आग की वजह से 300 से अधिक परिवार बेघर हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications