सीओ2 उत्सर्जन के लिए बिजली उत्पादन क्षेत्र जिम्मेदार
रमेश ने लोकसभा में कहा, "देश में उत्सर्जित हो रहे कुल कार्बन डाइऑक्साइड का तकरीबन 60 फीसदी हिस्सा बिजली उत्पादन क्षेत्र से पैदा होता है।"
उन्होंने कहा कि देश में कुल बिजली उत्पादन का 64 फीसदी हिस्सा ताप विद्युत से पैदा होता है।
ताप विद्युत उत्पादन में कोयला, गैस और डीजल का इस्तेमाल क्रमश: करीब 82, 17 और एक फीसदी किया जाता है।
उन्होंने कहा कि ताप विद्युत केंद्रों में कोयला का पर्याप्त इस्तेमाल करने के मकसद से सरकार कई कदम उठा रही है। इसमें कोयला साफ करने और उसका मिश्रण तैयार करने के लिए उच्च तकनीकी वाला बायलर का प्रयोग करना भी शामिल है।
पुराने ताप विद्युत केंद्रों का नवीनीकरण और उन्हें आधुनिक बनाया जा रहा है, जिससे कि उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा सके।
रमेश ने बताया, "जल विद्युत नीति को संशोधित किया गया है ताकि इस क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिल सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications