उड़ीसा में 2 दूरबीन चोर गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि राउरकेला में मुहम्मद अफराज और अमित कुमार किशोरी को चुराए हुए दूरबीन को एक स्थानीय व्यापारी को बेचते हुए गिरफ्तार किया गया।
अफराज बिरामित्रपुर शहर का रहने वाला है, जबकि किशोरी पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले का रहने वाला है।
पुलिस अधीक्षक दीपतेश पटनायक ने आईएएनएस को बताया, "यह दूरबीन ब्रिटेन में वर्ष 1818 का बना हुआ है और इसे कोलकाता स्थित 'इंडियन म्यूजियम' से एक साल पहले चुराया गया था। इसका इस्तेमाल समुद्री जहाज पर किया जाता था।"
उन्होंने बताया, "अफराज और किशोरी को बुधवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। दुरबीन को भुनेश्वर में स्थित राज्य संग्रहालय के सुपूर्द कर दिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications