हरिद्वार में कुंभ के अंतिम दिन उमड़ा जन सैलाब
कुंभ मेला 14 जनवरी को आरंभ हुआ था जो वैसाख आधिमास के साथ समाप्त होता है। अधिकारियों ने इस अवसर पर करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के एकत्रित होने की संभावना जताई है।
मेला आयोजन समिति के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमें मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर तक सात लाख भक्त गंगा में डुबकी लगा चुके थे। इस अधार पर हम कह सकते हैं कि मध्यरात्रि तक तीन लाख और श्रद्धालु इसमें हिस्सा ले सकते हैं।"
गंगा नदी के सभी घाट श्रद्धालुओं से भरे हुए हैं। ब्रह्मकुंड और हर की पौड़ी पर स्नान करने के बाद लोगों ने पूजा अर्चना की।
इसके पहले ब्रह्मकुंड घाट को विभिन्न अखाड़ों के लिए आरक्षित रखा जाता था, लेकिन यहां अभी कोई प्रतिबंध नहीं है। अब इस घाट पर किसी भी भक्त को नहाने की अनुमति है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications