दिल्ली में बूंदा बांदी के बावजूद प्रचंड गर्मी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को बूंदा बांदी हुई, लेकिन यह केवल नाम मात्र रही।"
मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से चार डिग्री ऊपर है।
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42.8 और 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications