फिलिप्स कार्बन 200 करोड़ रुपये निवेश करेगी
कंपनी के उपाध्यक्ष संजीव गोयनका ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हमें एक नया कार्बन संयंत्र लगाने की जरुरत है, अभी संयंत्र के लिए जगह का चुनाव नहीं किया गया है। अगले 4-6 सप्ताह में हम जगह का चुनाव कर लेंगे।"
पीसीबीएल ने हाल ही में गुजरात के मुंद्रा में 50,000 टन क्षमता का कार्बन संयंत्र लगाया है। कंपनी अपने मुंद्रा और कोच्चि के 18 मेगावॉट क्षमता के बिजली संयंत्र में भी 350 करोड़ रुपये निवेश करेगी।
कंपनी की योजना अगले दो सालों में कार्बन उत्पादन क्षमता को 3,60,000 टन से बढ़ाकर 4,60,000 टन करने की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications