मुबारक से मुलाकात करेंगे नेतन्याहू
जेरूसलम, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आशा जताई है कि फिलीस्तीन के साथ शांति प्रक्रिया अगले सप्ताह से बहाल हो जाएगी। इसी सदंर्भ वह मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक से मुलाकात भी करेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार नेतन्याहू सोमवार को मुबारक से मिलेंगे। इस दौरान दोनों नेता फिलीस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से वार्ता बहाल करने पर चर्चा करेंगे।
नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा, "सोमवार को मैं राष्ट्रपति मुबारक से मुलाकात करने के लिए मिस्र जाउंगा। हम वास्तविक शांति प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications