3 वर्षो में हुई 139 वन्यजीवों की हत्या
जयराम रमेश ने लोकसभा में बताया कि वर्ष 2007-2009 के बीच 139 वन्यजीवों की हत्या की गई। इसमें 34 चीते, नौ शेर, 47 हाथी और 49 गैंडा शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि देश में वन्यजीवों को संरिक्षत रखने के लिए सरकार की तरफ से कई कदम उठाए गए हैं।
एक सवाल के जवाब में रमेश ने कहा कि वन्यजीवों की तस्करी गुप्त तरीके से की जाती है और मंत्रालय के पास बाजार में इसके व्यापार के बारे में किसी तरह का अनुमान नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications