दिल्ली में 72 बाल श्रमिक मुक्त
अधिकारियों ने बताया कि बिहार से लाए गए इन बच्चों को पुलिस, श्रम विभाग और गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ह्यूमैन राइट लॉ नेटवर्क (एचआरएलएन) और बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) के संयुक्त अभियान में मुक्त कराया गया।
एचआरएलएन के एक सदस्य ने बताया, "मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में स्थित एक बैग बनाने वाले कारखाने में बच्चे दयनीय परिस्थिति में काम कर रहे थे। एक खुफिया जानकारी के आधार पर बचाव अभियान चलाकर इन बच्चों को मुक्त कराया गया।"
सदस्य ने कहा, "बच्चों को काम पर रखने वाले आठ व्यक्यिों को हिरासत में लिया गया है। मुक्त कराए गए बच्चों को बाल गृहों में भेज दिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications