थाई सैनिकों ने विपक्ष के काफिले को रोका

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सैकड़ों की संख्या में पुलिस कर्मियों और सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों के काफिले को अनुसोर्नसाथन जिले में बैंकाक के प्राचीन डॉन मुईयांग हवाई अड्डे के पास रोक दिया।

टेलीविजन की खबरों के मुताबिक सैनिकों ने रबर की गोलियां दागी, परिणामस्वरूप 10 से 20 लोग घायल हो गए। एक सैनिक को भी सिर में गोली लगी, लेकिन उसकी हालत के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है।

सरकारी प्रवक्ता पनितान वत्तनयाकोर्न ने कहा, "हमें घायल सैनिक की हालत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।"

प्रदर्शनकारियों के नेता जातुपोर्न प्रोम्पन ने युनाइटेड फ्रंट फॉर डेमोक्रेसी अगेंस्ट डिक्टेटरशिप (यूडीडी) के लगभग 2,000 समर्थकों को मध्य बैंकाक स्थित मुख्य प्रदर्शन स्थल, रासप्रसोंग चौराहे से हटने का आदेश दिया था। वहां ये प्रदर्शनकारी तीन अप्रैल से ही डेरा डाले हुए थे।

ये प्रदर्शनकारी यूडीडी के 11 समर्थकों की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए पाथुम थानी प्रांत की ओर बढ़ रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+