गुवाहाटी में उल्फा के हमलावर घुसे, अलर्ट

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उल्फा के 109वीं बटालियन के बम हमलावरों का उद्देश्य शहर में घातक हमला करना है।

गुवाहाटी शहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (प्रभारी) बिबेकानंद दास ने पत्रकारों से कहा, "हमलावरों के निशाने पर सुरक्षा बल और भीड़भाड़ वाले इलाके मसलन मचखोवा, गणेशगुड़ी और फैंसी बाजार हो सकते हैं। हमने किसी भी संभावित हमले को विफल करने के लिए सुरक्षा बलों को पहले से ही तैनात कर रखा है।"

स्थानीय टी. वी. चैनलों ने बुधवार को शहर में घुस चुके उल्फा के कम से कम दो संदिग्ध बम हमलावरों की तस्वीरें दिखाई थीं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लोगों को सचेत रहना होगा और किसी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु को देखने पर उन्हें तुरंत पुलिस को सूचित करना होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+