एक्साइड अहमदनगर में नया संयंत्र स्थापित करेगी
कंपनी के मुख्य कार्यकारी टी. वी. रामानाथन ने कहा, "कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है। इसी दिशा में महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक नया संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इससे मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी का कुल पूंजी खर्च कम से कम 350 करोड़ रुपये तक पहुंच जाने का अनुमान है।"
वित्त वर्ष 2009-2010 की चौथी तिमाही (जनवरी से मार्च) के नतीजों के अनुसार कंपनी को 200 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में इसमें 88 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
रामानाथन ने कहा कि शीशे और मिश्रित धातुओं की उपलब्धता के कारण मुनाफे में कुछ बढ़ोतरी हुई क्योंकि ये हमारे उत्पादों के मुख्य कच्चे माल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications