हर वर्ष 10 उपग्रहों के प्रक्षेपण की योजना
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने लोकसभा में कहा, "इसरो प्रति वर्ष 10 उपग्रहों को भेजने की योजना बना रहा है जो प्राथमिकता के आधार पर होगी।"
उन्होंने कहा कि उपग्रहों को प्रक्षेपित करने का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक गैसों के प्रबंधन, आपदा विभाग की सहायता, संचार सेवाओं के प्रसार, अंतरिक्ष विज्ञान अनुसंधान को और बेहतर बनाना है।
चव्हाण ने बताया कि इस संदर्भ में विभाग की कार्य योजना में इसरो के भीतर तकनीकी अधोसंरचना में वृद्धि और 12वीं पंचवर्षीय योजना अर्थात वर्ष 2012-17 के दौरान आवश्यक परियोजनाओं के लिए उत्पादन क्षमता को और बढ़ाना शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications