दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला
पुलिस के अनुसार जिले की कोतवाली (शहर) इलाके में दबंग ठेकेदारों ने 25 वर्षीय शिवराज नामक युवक को डंडों और लोहे की सरिया से पीट-पीटकर मार डाला।
कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ठेकेदार जगदीश यादव और विश्वजीत कुमार ने शिवराज को काम करने के लिए बुलाया। काम करने से इंकार करने पर दोनों ने दो और साथियों के साथ मिलकर युवक की जमकर पिटाई की। इसके बाद वे फरार हो गए।
सिंह ने कहा कि जगदीश और कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज उनकी तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications