नक्सलियों ने की माकपा नेता की हत्या
पुलिस के मुताबिक झाड़ग्राम अनुमंडल के सुकना गांव में रहने वाले माकपा नेता निहार महतो को नक्सलियों ने घर से बाहर बुलाकर उनकी हत्या कर दी।
पुलिस महानिरीक्षक (पश्चिम क्षेत्र) जुल्फिकार हुसैन ने कहा कि महतो माकपा के स्थानीय नेता थे।
झाड़ग्राम जिले के पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने कहा कि महतो का शव बुधवार सुबह बरामद किया गया।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के तीन जिले पुरुलिया, पश्चिम मिदनापुर और बांकुरा में नक्सली सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications