मिस्र में हिज्बुल्लाह के 26 कार्यकर्ताओं को सजा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक टीवी चैनल, अल जजीरा ने खबर दी है कि न्यायाधीश आदिल अब्देल-सलाम गोम्मा ने हिज्बुल्लाह के सदस्यों को सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में मिस्र, लेबनान, सूडान और फिलिस्तीन के नागरिक शामिल हैं। इन सभी को छह महीने से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा सुनाई गई है।
अदालत द्वार सुनाई गई सजा को चुनौती नहीं दी जा सकती। केवल राष्ट्रपति ही फैसले को पलट सकते हैं।
इन सभी 26 अरोपियों को 2008 के अंतिम दिनों में और 2009 के प्रारंभिक दिनों में गिरफ्तार किया गया था। इन सभी को स्वेज नहर और मिस्र के पर्यटक स्थलों पर हमले की साजिश रचने, एक विदेशी एजेंसी के लिए जासूसी करने और विस्फोटक जमा करने के लिए आरोपित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications