'वायु सेना ने चार वर्षो में 28 पायलट खोये'
रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने बुधवार को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में बताया, "पिछले चार वर्षों के दौरान वायु सेना के लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों की 61 दुर्घटनाएं हुईं। इन हादसों में हमारे 28 पायलट मारे गए।"
उन्होंने कहा, "योग्य इंजीनियरों और तकनीशियनों के एक दल द्वारा प्रत्येक लड़ाकू विमान का उचित रखरखाव किया जाता है और विस्तार से जांच की जाती है। सभी तरह की जांच पूरी होने से पहले किसी विमान को उड़ाने की अनुमति नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications