'विश्वास यात्रा' यात्रा पर निकले नीतीश
मुख्यमंत्री ने पश्चिम चंपारण रवाना होने से पूर्व पटना में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, "विश्वास यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर पिछले चार वर्षो में सरकार द्वारा किए गए कार्यो की जानकारी ली जाएगी और उनके विचारों से अवगत होने की कोशिश की जाएगी। "
मुख्यमंत्री ने बताया कि विश्वास यात्रा के दौरान वह राज्य के प्रत्येक जिलों में जाएंगे। इस बीच सरकारी कार्यो के लिए वह पटना भी आएंगे। इसके पूर्व नीतीश कुमार न्याय यात्रा, विकास यात्रा तथा प्रवास यात्रा कर चुके हैं।
इधर, विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री की इस यात्रा को महज नाटक करार दिया है। राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव रामकृपाल यादव ने कहा कि यह यात्रा नाटक के अलावा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व की गई यात्राओं से जनता को क्या मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications