बिजली नुकसान के लिए राज्य, प्राधिकरण जिम्मेदार

यह नुकसान वित्तीय वर्ष 2010-11 के अंत तक बढ़कर 68,000 करोड़ रुपये होने की आशंका है। पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान यह नुकसान 40,000 करोड़ रुपये था।

योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने संवाददाताओं से कहा, "सरकार और योजना आयोग वितरण क्षेत्र की स्थिति के बारे में सबसे पहले चिंतित हैं। यदि यह जारी रहा तो इस वित्तीय वर्ष में पारेषण और वितरण में 68,000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। पिछले वर्ष यह नुकसान 40,000 करोड़ रुपये था।"

राज्यों के ऊर्जा मंत्रियों के एक सम्मेलन से इतर अहलूवालिया ने कहा कि यदि बिजली की दरों की समीक्षा नहीं की गई तो पारेषण और वितरण नुकसान और बढ़ेगा। राज्य सरकारों और विद्युत नियामकों को इस मामले को देखना और सुनिश्चित करना चाहिए कि पारेषण और वितरण नुकसान कम हो।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+