इंदौर में छात्रा ने की आत्महत्या
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की गली नंबर दो में रहने वाली भारती (20) ने बुधवार की सुबह शौचालय में केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। परिजनों ने जब शौचालय से धूआं उठते देखा तो दरवाजा तोड़कर भारती को बाहर निकाला। तब तक भारती शत प्रतिशत जल चुकी थी। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परदेशीपुरा थाने के प्रभारी संतोष सिंह भदौरिया ने बताया, "भारती यादव बी.एस.सी. अंतिम वर्ष की छात्रा थी। वह परीक्षा में एक पर्चा देने में असफल हो गई थी। तभी से वह परेशान रहा करती थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications