ज्यादा बिजली की खपत करने पर ज्यादा भुगतान: शीला

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहर में रियायती दर पर बिजली की आपूर्ति का भार सहन नहीं कर सकती।

नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान शीला दीक्षित ने कहा, "आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि होने के साथ ही शहर के लोगों के वेतन में भी वृद्धि हुई है। यदि दिल्लीवासी अधिक बिजली की खपत करते हैं तो उनके पास बिल देने के लिए ज्यादा पैसा है। कम बिजली की खपत करने वाले क्यों बराबर राशि वहन करेंगे। उनके लिए बिजली की दर अलग होगी।"

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजधानी में बिजली सबसे सस्ती है इसलिए लोग इसकी खपत ज्यादा करते हैं। शीला ने कहा, "हम अब तक 1,500 करोड़ रुपये की कीमत की बिजली रियायती दर पर मुहैया कराते थे और हम इसे और लंबे समय तक जारी नहीं रख सकते।"

अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरईसी) की तरफ से बिजली की नई दरें तय की जा रही हैं जिसकी घोषणा इसी सप्ताह की जा सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+