प्रेमजी ने यूएई में संयुक्त उद्यमों पर चर्चा की
अजमान, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रसिद्ध भारतीय कंपनी विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में संयुक्त उद्यमों की स्थापना के लिए अजमान के शासक शेख हुमैद बिन राशिद अल नुआमी के साथ चर्चा की। अजमान यूएई के सात अमीरातों में से एक है।
भारत और खाड़ी देशों के बीच प्रौद्योगिकी संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रेमजी यूएई के दौरे पर हैं।
अजमान के शासक नुआमी और प्रेमजी ने मंगलवार को सहयोग बढ़ाने के तरीकों और संयुक्त उद्यम स्थापित करने की संभावनाओं पर चर्चा की।
विप्रो सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवाएं मुहैया कराने वाली बेंगलुरू की कंपनी है। विप्रो भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में एक है और दुनिया भर में उसके 108,071 कर्मचारी काम करते हैं। उपभोक्ता वस्तुओं और स्वास्थ्य संरक्षा कारोबार में भी विप्रो का दखल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications