अक्टूबर में इस्पात संयंत्र का काम शुरू करेगी एनएमडीसी
कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राना सोम के हवाले से राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि संयंत्र को बस्तर जिले में स्थापित किया जाएगा और निर्माण कार्य शुरू होने के 40 महीने बाद इससे उत्पादन शुरू होगा।
यह भी कहा गया है कि इस संयंत्र में ज्यादातर स्थानीय लोगों को नौकरी दी जाएगी।
एनएमडीसी के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि इस्पात संयंत्र में करीब 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश का अनुमान है। साथ ही संयंत्र को सालाना करीब 55 लाख टन लौह अयस्क की जरूरत पड़ेगी जिसे दंतेवाड़ा जिले मेंकंपनी के बैलाडिला खदानों से लाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications