अलगाववादी नेता शबीर शाह अस्पताल में भर्ती
शबीर शाह को जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित कोट भलवान कारागार में उनके बैरक में बेहोश पाया गया। वह कई बीमारियों से पीड़ित हैं।
कारागार प्रशासन के अनुसार उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उनका इलाज करने वाले चिकित्सकों ने उनकी हालत के बारे में कुछ भी बताने से इंकार किया है।
शबीर शाह पर नागरिक सुरक्षा अधिनियम लगाया गया है जिसके मुताबिक कश्मीर में उनकी मौजूदगी से बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications