सोडे और जंक फूड से जल्दी आए बुढ़ापा

लंदन, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। ज्यादा मात्रा में डाले गए फास्फेट्स, सोडा और जंक फूड का जायका बढ़ाते हों, लेकिन बुढ़ापा भी जल्द लाते हैं।

हाल में किए गए अनुसंधान के मुताबिक सोडा और जंक फूड उम्र से संबंधित कई बड़ी परेशानियां पैदा कर सकते हैं। इनसे गुर्दा रोग, हृदय रोग और मांसपेशियों व त्वचा से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।

हार्वर्ड स्कूल ऑफ डेंटल मेडिसिन के चिकित्सा, संक्रमण और प्रतिरोधकता विभाग के शोधकर्ता एम शेखावत रज्जाक ने कहा,"लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन पाने के लिए लोगों को सुरक्षित खाना और फास्फेट की मात्रा का संतुलन बनाना बहुत जरूरी है।"

इस शोध के दौरान रज्जाक और उनके साथियों ने चूहों के तीन समूहों पर फास्फेट की अलग-अलग मात्राओं का उपयोग करके अध्ययन किया।

हार्वर्ड स्कूल की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक इस शोध के निष्कर्ष में पाया गया कि फास्फेट चूहों पर जहरीला असर छोड़ता है और मानव समेत दूसरे जीवों पर भी इतना ही ज्यादा असर छोड़ सकता है।

इस शोध को प्रकाशित करने वाले जर्नल फासेब के प्रमुख संपादक गैराल्ड विसमैन का कहना है, "सोडा पूरी दुनिया के लोगों की पसंद है, लेकिन यह फास्फोरस को भी अपने साथ लेकर चलता है। हमारे शरीर के अंदर फास्फोरस की मात्रा हमारी उम्र को प्रभावित करती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+