कार में आग लगने से महिला की मौत
शिवपुरी, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बुधवार को एक कार में आग लगने से उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई। कार में आग वेल्डिंग करते समय लगी।
देहात थाना थेत्र के प्रभारी एस. एस. पांडे ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "द्वारका प्रसाद कार से भोपाल से कन्नौज जा रहे थे, तभी उन्हें अपनी कार में कुछ गड़बड़ी का एहसास हुआ। वह ईदगाह के समीप एक मिस्त्री के यहां कार को ठीक कराने लगे। द्वारका, अपने पुत्र और दामाद के साथ कार से उतर गए जबकि उनकी पत्नी चंदा देवी कार मे ही बैठी रहीं।"
पांडे ने बताया कि जब मिस्त्री कार की गड़बड़ी को ठीक करने के लिए वेल्डिंग कर रहा था तभी धमाके के साथ कार में आग लग गई और कार में बैठी चंदा देवी की मौत हो गई। पुलिस ने मिस्त्री के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications