हरियाणा के हर जिले में होगा आयुर्वेदिक केंद्र
चण्डीगढ़, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। औषधीय पौधों के संरक्षण और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार प्रत्येक जिले में कम-से-कम दो आयुर्वेदिक केंद्र स्थापित करेगी।
बुधवार को सरकारी प्रवक्ता ने बताया, "हम चाहते हैं कि लोग दैनिक जीवन में आयुर्वेदिक औषधियों का उपयोग आसानी से कर सकें। इसके लिए हम लोगों तक चिकित्सकीय पौधों और आयुर्वेद की तमाम जानकारियां पहुंचाना चाहते हैं।"
फिलहाल हरियाणा में 26 आयुर्वेदिक केंद्र हैं। सरकार ने इस साल इन केंद्रों के रख-रखाव के लिए दो करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।
प्रवक्ता ने कहा कि, "सरकार इन केंद्रों को ऐसी खूबसूरत जगहों के तौर पर विकसित करना चाहती है, जो देश-भर के पर्यटकों को आकर्षित कर सकें।"
उन्होंने कहा कि इन केंद्रों में दुर्लभ किस्म के चिकित्सकीय पौधों को लगाया जाएगा और आम लोगों के उपयोग के लिए इन्हे कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी।












Click it and Unblock the Notifications