खजुराहो से छिन गया पर्यटन कार्यालय
छतरपुर, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में भारत पर्यटन कार्यालय को खजुराहो से इंदौर स्थानांतरित कर दिया गया है।
विदेशी पर्यटकों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने इस कार्यालय की स्थापना की थी लेकिन अब इसे इंदौर स्थानांतरित किया जा रहा है। इसलिए खजुराहो आने वाले पर्यटकों जानकारी के लिए भटकना पड़ सकता है।
सूत्रों के अनुसार खजुराहो के पर्यटन सूचना अधिकारी अजीत पाल िंसंह को 27 अप्रैल को एक पत्र मिला। इस पत्र में कार्यालय को 30 अप्रैल तक इंदौर स्थानांतरित करने के निर्देश हैं। पाल ने पत्र मिलने और कार्यालय के स्थानांतरण संबंधी निर्देशों की पुष्टि करते हुए कहा है कि वह इस संबंध में समुचित कार्रवाई कर रहे हैं।
खजुराहो टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि इस निर्णय के विरोध में 29 अप्रैल से यहां के सभी अधिकृत गाइड काली पट्टी लगाकर काम करेंगे। तिवारी के अनुसार विदेशी पर्यटक राजस्थान और आगरा के बाद सबसे ज्यादा खजुराहो आते हैं। इसके बावजूद अगर पर्यटन कार्यालय को हटाया जाता है तो इससे काफी दिक्कतें आएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications