नीतीश ने भाजपा के निर्णय को सही ठहराया

कुमार ने पटना में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि झारखण्ड में सरकार से भाजपा द्वारा समर्थन वापस लेने का निर्णय सही है। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति में ऐसा नहीं होता है कि कोई दल केन्द्र में कुछ और राज्य में कुछ और करे।

उल्लेखनीय है कि झारखंड के मुख्यमंत्री एवं सांसद शिबू सोरेन ने संसद में मंगलवार को भाजपा के कटौती प्रस्ताव के विरोध में और कांग्रेस सरकार के पक्ष में मतदान किया था। इसके बाद भाजपा ने बुधवार को सोरेन सरकार से समर्थन वापस लेने का निर्णय लिया।

ज्ञात हो कि झारखंड में जनता दल (युनाइटेड) के दो विधायक हैं, जो सरकार का समर्थन कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+