सेंसेक्स में 311 और निफ्टी में 93 अंकों की गिरावट (लीड-1)
मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को कारोबार के दौरान गिरावट का रुख रहा। सेंसेक्स 310.54 और निफ्टी 92.90 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 310.54 अंकों (1.76 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,380.08 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 92.90 अंकों (1.75 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,215.45 पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 114.13 अंकों (1.60 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 7,037.83 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 189.21 अंकों (2.05 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 9,055.19 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications