मेक्सिको में शीर्ष महिला अधिकारी पर हमला

समाचार ईएफई के मुताबिक सार्वजनिक सुरक्षा सचिव मिनरवा बौतिस्ता गोमेज पश्चिमी राज्य मिकोकन में शनिवार को हुए एक हमले में घायल हो गईं। उन पर 2,700 राउंड गोलीबारी की गई। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और गोमेज को जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

इस अधिकारी पर शनिवार को मेकोकन राजमार्ग पर हमला किया गया था। इस हमले में उनके दो निजी सुरक्षागार्ड और दो नागरिकों की मौत हो गई थी जबकि नौ अन्य घायल हो गए थे।

मिकोकन में 'ला फामिलिया मिकोआकना' नामक संगठन और अन्य आपराधिक गिरोहों के बीच राज्य में वर्चस्व को लेकर कई बार सशत्र संघर्ष हो चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+