भारतीय पर्यटकों को लुभाने की तैयारी

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। यूरोप के चार देश चेक गणराज्य , हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया, तेजी से बढ़ रहे भारतीय पर्यटकों को लुभाने के लिए अपने पर्यटन स्थलों पर बड़ी रकम निवेश कर रहे हैं।

यूरोपीय चौकड़ी और वाइसग्राद देशों के नाम से मशहूर इन सभी की नजर भारत के साथ ब्राजील पर भी है।

एक बयान के मुताबिक, वाइसग्राद ने मध्य यूरोप के इस क्षेत्र को चीन, रूस, अमेरिका और जापान में पर्यटन क्षेत्र के रूप में बखूबी प्रचारित किया है। इन देशों का संगठन बनने के बाद से चीन और रूस से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या प्रतिवर्ष 10 फीसदी से ज्यादा गति से बढ़ी है, साथ ही अमेरिका और जापान से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी खासी वृद्धि हुई है।

बयान के मुताबिक वाइसग्राद संगठन इस साल भारत और ब्राजील को ध्यान में रखते हुए विसग्राद देशों के पर्यटन के विकास के लिए 3,28,500 यूरो (1.93 करोड़ रुपये) खर्च करेगा। वाइसग्राद संगठन का गठन 2003 में किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+