दक्षेस शिखर सम्मेलन शुरू (लीड-1)

थिम्पू, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। दुनिया की एक चौथाई आबादी वाले दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) का दो दिवसीय शिखर सम्मेलन बुधवार को जलवायु परिवर्तन से निपटने और व्यापार वृद्धि के लिए एक संयुक्त पहल की उम्मीद के साथ शुरू हुआ।

रंग बिरंगे कपड़े पहने नर्तकों और नर्तकियों ने दक्षेस नेताओं का स्वागत किया। शिखर सम्मेलन का आदर्श वाक्य "हरित और खुशहाल दक्षिण एशिया की ओर" है। भूटान की राजधानी थिम्पू की सड़कों को दक्षेस सदस्य देशों के झंडों से सजाया गया है।

शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे, नेपाल के प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल, मालदीव के राष्ट्रपति के राष्ट्रपति मुहम्मद नशीद और भूटान के प्रधानमंत्री ल्यॉनचेन जिग्मी थिनले हिस्सा ले रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+