बोरवेल में गिरे मासूम को सुरक्षित निकाला गया
पुलिस के अनुसार जिले के लीलापाड़ा गांव निवासी कौशल मीणा चार वर्षीय बेटे वीरांशु के साथ खेत में गए थे और यहीं खेलते हुए वीरांशु बोरवेल में जा गिरा।
इसकी सूचना मिलते ही महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत काम कर रहे जरब सिंह साथी कामगारों के साथ मौके पर पहुंचे। ये लोग बोरवेल में उतरे और बच्चे को जीवित बाहर निकाल लिया। बच्चा सकुशल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications