विषाक्त प्रसाद खाने से 50 बीमार
मुख्य चिकित्साधिकारी आर.के. कुरील ने बताया कि 'छितवारा गांव के खिल्लू ढीमर के बेटे चुन्नू व रामपाल ने पड़ोसी गांव शुजपुरा से खोया लाकर हनुमान मन्दिर में लड्डू का प्रसाद चढ़ाया।
इस प्रसाद को खाने से मंगलवार की शाम 50 से अधिक ग्रामीणों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। बीमारों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जैतपुर में भर्ती कराया गया है। कुछ बीमार निजी अस्पतालों में भी इलाज करा रहें हैं। ग्राम प्रधान राममूर्ति ने बताया कि मामले की सूचना जिले के आला अधिकारियों को दे दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications