अर्जेटीना में डायनासोर के जीवाश्म मिले
ब्यूनस आयर्स, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। अर्जेटीना में वैज्ञानिकों को मांसाहारी डायनासोर के करोड़ो वर्ष पुराने जीवाश्म मिले हैं।
समाचार ईएफई के मुताबिक लास लजास संग्रहालय के वैज्ञानिक और कनाडा के अलबर्ट विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने मिलकर ब्यूनस आयर्स से 1,300 किलोमीटर दूर दक्षिणी प्रांत नियूक्वीन राज्य से डायनासोर के जीवाश्मों की खोज की है।
खोजे गए मांसाहारी किस्म और दो पैरों वाले इस डायनासोर के जीवाश्म की लंबाई चार मीटर तथा उसकी ऊंचाई दो मीटर थी।
गौरतलब है कि विशेषज्ञों के एक समूह ने नियूक्वीन प्रांत में ही दिसंबर 2009 में इसी स्थान से करोड़ों वर्ष पुराने डायनासोर का अवशेष खोजा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications