ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बिजली का तार गिरा, 9 मरे
मिर्जापुर, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बारातियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बिजली का तार गिरने से उसमें सवार नौ बारातियों की मौत हो गई और 16 बुरी तरह झुलस गए। दुर्घटना जिले के नारायणपुर में हुई।
जिले के पुलिस उपाधीक्षक राधा कृष्ण ने आईएएनएस को बताया कि हादसे में नौ बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करीब 16 बुरी तरह झुलस गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इनमें आठ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
कृष्ण ने बताया कि बारात सोनभद्र जिले के सुकरित गांव से नारायणपुर के गोरखपुर गांव आई थी। पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 25 बाराती सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications