लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
शून्य काल के दौरान ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के सदस्यों ने एक समाचार पत्र में छपी रिपोर्ट की प्रतिलिपि के साथ हंगामा किया। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय जांच बूयरो (सीबीआई) के पास '2जी स्पेक्ट्र से जुड़े करोड़ों के घोटाले' के मामले में केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ए. राजा के खिलाफ 'ठोस साक्ष्य' हैं।
एआईएडीएमके के नेता एम. थम्पी दुरई ने इस र्पिोट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि 2जी स्पेक्ट्रम से जुड़े समझौते से सरकारी खजाने को 1,00,000 करोड़ रुपये की चपत लगी है।
वाम दलों और जनता दल (युनाइटेड) के सदस्यों ने भी इसका समर्थन किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ दिए विशेषाधिकार हनन के नोटिस का मामला उठाया। लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा, "मामला विचारधीन है।" हंगाम बढ़ता देख उन्होंने कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications