पहली तिमाही में बॉलीवुड को नुकसान

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। ऐसा नहीं कि केवल छात्र और उनके अभिभावक ही परीक्षा परिणामों का इंतजार करते हैं। बॉलीवुड का पहली तिमाही का रिपोर्ट कार्ड भी आ चुका है और बॉलीवुड को एक भी बड़ी सफलता नहीं मिली है।

सुपर सिनेमा ट्रेड पब्लिकेशन के संचालक विकास मोहन ने आईएएनएस को बताया कि साल के पहले तीन महीनों में बॉलीवुड को कम से कम 300 से 400 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बॉलीवुड के पास दिखाने के लिए भी एक सफल फिल्म नहीं है।

उन्होंने कहा "निर्माता आईपीएल या अन्य दूसरे कारणों का हवाला दे सकते हैं लेकिन सच्चाई यही है कि हमने एक भी अच्छी फिल्म इस दौरान नहीं बनाई।"

आईबीओ नेटवर्क डॉट कॉम के मुताबिक बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने 'तीन पत्ती' के जरिए पत्तों का जादू चलाने की कोशिश की थी लेकिन यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। फिल्म ने केवल 8.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया, उसकी वजह भी बेन किंग्सले की मौजूदगी को माना गया। अमिताभ की ही फिल्म रण ने कुल 14 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

सलमान खान की फिल्म ने 42 करोड़ रुपये जुटाए लेकिन वितरकों की 70 करोड़ रुपये की कमाई के अनुमान के मुकाबले यह फ्लॉप साबित हुई। 25 करोड़ रुपये का बिजनेस करने वाली फरहान अख्तर और दीपिका पादुकोण अभिनीत 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक' भी मुनाफा नहीं जुटा पाई।

समान्यत: बड़ी हिट फिल्में गर्मियों के बाद और दीवाली से पहले ही आती हैं। ऐसे में संभव है कि आने वाले दिनों में बॉलीवुड अपने घाटे की भरपाई कर लेगा।

आने वाले दिनों में 'हाउसफुल', 'काइट्स', 'राजनीति', 'रावण' और 'एक्शन रीप्ले' जैसी बड़े बजट की फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और एश्वर्या राय जैसे बड़े सितारे काम कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+