'अरशद और तुषार के खिलाफ शिकायत
एनओटीई के महासचिव शेखर सालकर ने जिले के पुलिस अधीक्षक और राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रभाग में शिकायत की। इसमें कहा गया कि पणजी से 35 किलोमीटर दूर मार्गो में चोगुले कॉलेज परिसर में शूटिंग के दौरान ये दोनों मंगलवार को धूम्रपान करते हुए पकड़े गए।
सालकर ने कहा, "अरशद वारसी तो उंगलियों में सिगरेट फंसाए हुए छात्रों को ऑटोग्राफ दे रहे थे। ऐसा व्यवहार और धूम्रपान निषेध नियमों का उल्लंघन स्वीकार्य नहीं है। परिसर में धूम्रपान करने देने के आरोप में कॉलेज प्रशासन पर भी जुर्माना लगाया गया है।"
एनओटीई अधिकारियों ने अपनी शिकायत के साथ चार चित्र भी प्रस्तुत किए हैं जिनमें अरशद और तुषार को धूम्रपान करते हुए दिखाया गया है।
अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे अभिनेताओं को अदालत में घसीटने वाले संगठन के महासचिव सालकर कहते हैं, "मुख्य सचिव संजीव श्रीवास्तव ने राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रभाग की पिछली बैठक में स्पष्ट रूप से पुलिस से कहा था कि स्कूलों और कॉलेजों के परिसर में और परिसर के 100 मीटर के दायरे में धूम्रपान निषेध नियमों को सख्ती से लागू किया जाए।"
राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवहार के लिए दोनों पर जल्द ही जुर्माना लगाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications