यासीन मलिक भूख हड़ताल पर
मलिक अपनी पार्टी के मुख्यालय मकबूल मंजिल में भूख हड़ताल पर बैठे। जेकेएलएफ का मुख्यालय श्रीनगर के मैसुमा इलाके में है।
उधर, अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी ने भी मंगलवार को ऐलान किया कि वह इन दोनों कश्मीरियों को कानूनी तौर पर बचाने के लिए चंदा इकट्ठा करने का अभियान चलाएंगे।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के लाजपत नगर में वर्ष 1996 में हुए विस्फोट के मामले में पिछले दिनों कश्मीर के दो निवासियों मिर्जा निसार हुसैन और मुहम्मद अली भट्ट को मौत की सजा सुनाई गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications