शिबू ने गठबंधन धर्म का उल्लंघन किया : भाजपा
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "सोरेन ने कल जो किया वह गठबंधन धर्म का उल्लंघन है। पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है।"
इस बीच पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस को बताया कि इस मामले पर विचार करने के लिए बुधवार दोपहर पार्टी संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है।
इससे पहले, सोरेने के बेटे हेमंत सोरेन ने एक टेलीविजन चैनल से बातचीत में कहा, "गुरुजी का संप्रग के पक्ष में मतदान करना मानवीय भूल थी। गलती किसी से भी हो सकती है। हमने कल रात ही भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी से मिलकर इस बारे में सफाई दे दी है और सारी बातें बता दी हैं। अब फैसला उन्हें करना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications