विज्ञापन में सरकोजी का मजाक उड़ाया
इस विज्ञापन को लेकर फ्रांस में विवाद पैदा हो गया है। सरकोजी की पत्नी कार्ला ब्रूनी उनके कद में काफी लंबी हैं और इसी को केंद्रित करके 'सिक्सट' नाम की कंपनी ने अपने विज्ञापन की 'पंच लाइन' तैयार की है।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक कंपनी ने इस विज्ञापन के माध्यम से ग्राहकों से 'स्रिटोन सी3' नाम की छोटी हैचबैक कार को किराए पर लेने की गुजारिश की है।
फ्रांसीसी समाचार पत्र 'ले पेरिसियन' का मानना है कि इस विज्ञापन के कारण कंपनी को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। पत्र लिखता है, "इससे पहले भी कई लोगों को इस तरह के विज्ञापनों के कारण हर्जाना भरना पड़ा है।"
सरकोजी विश्व के सबसे छोटे कद के राष्ट्राध्यक्षों में हैं। वह उत्तर कोरिया के किम जोंग-द्वितीय और रूस के दमित्री मेदवेदेव से कद में थोड़े ही बड़े हैं। जोंग और मेदवेदेव का कद पांच फुट तीन इंच है। दूसरी ओर, ब्रूनी की लंबाई पांच फुट नौ इंच है। वह एक सफल मॉडल रह चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications