उत्तर भारत छोड़ बाकी जगहों में गर्मी से मिलेगी राहत

India Gate Delhi
नई दिल्ली। उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में गर्मी का कहर बरकरार है। 44.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ वाराणसी शनिवार को देश का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने दिल्ली के तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और झारखण्ड में अगले 48 घंटे में मूसलाधार बारिश के भी आसार हैं।

उत्तर प्रदेश रहेगा गर्म

उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घटों के दौरान वाराणसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घटों के दौरान झांसी का अधिकतम तापमान 42.9, गोरखपुर 41.3, इलाहाबाद 41.8 कानपुर 41, आगरा 41.8 और लखनऊ का 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी से राहत की संभावना नहीं के बराबर है।

मध्य प्रदेश का बुरा हाल

मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया।

भोपाल स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है। विभाग का कहना है कि यह हाल आने वाले कई दिनों तक रहेगा। विभाग के मुताबिक प्रदेश में आने वाले दिनों में लू का असर कुछ कम होगा लेकिन लोगों को तपिश से निजात नहीं मिलेगी।

दिल्ली को मामूली राहत मिलने के आसार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है लेकिन तापमान में गिरावट आ सकती है जिससे दिल्ली के बाशिंदों को गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है।

राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था।

बाकी जगहों में बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी आ सकती है और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। शनिवार को चण्डीगढ़ का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में मूसलाधार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इसके अलावा नागालैण्ड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में छिटपुट बारिश की संभावना है। उत्तराखण्ड में अगले 24 घंटों के दौरान तथा हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश का अनुमान है।

हिमालय से लगे पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों, सिक्किम, केरल और तटीय कर्नाटक में छिटपुट बारिश हो सकती है जबकि झारखण्ड, गंगा तटीय पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और अंडमान एवं नीकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक के दूरवर्ती हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान पहले छिटपुट बारिश तथा बाद में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+