किंगफिशर ने नेपाल के लिए उड़ान शुरू की

काठमांडू, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस ने नेपाल की अपनी बहुप्रतीक्षित उड़ान सेवा की शुरुआत कर दी। दोनों पड़ोसी देशों को जोड़ने वाली यह तीसरी भारतीय विमानन कंपनी है।

समूह से मुख्य कार्यकारी अधिकारी और चेयरमैन विजय माल्या खुद शनिवार को उद्घाटन उड़ान से काठमांडू गए।

पिछले साल 10 लाख से ज्यादा यात्रियों को अपनी सेवाएं देने वाला किंगफिशर एयरलाइंस अब नई दिल्ली और काठमांडू के बीच रोजाना उड़ानें संचालित करेगी।

कंपनी के अनुसार जून से मुंबई और काठमांडू के बीच भी उड़ान सेवा शुरू कर दी जाएगी।

काठमांडू की उड़ान के लिए किंगफिशर एयरबस ए 320 जहाज का इस्तेमाल कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+