असम में तूफान, 2 मरे
असम के राहत और पुनर्वास मंत्री भूमिधर बर्मन ने कहा कि शनिवार रात आए विनाशकारी तूफान से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है।
तूफान का प्रभाव लगभग 45 मिनट रहा। तूफान से सबसे अधिक नुकसान गुवाहाटी को उठाना पड़ा। तूफान के कारण शनिवार रात राज्य के अधिकांश इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
तूफान की चपेट में आने से गोलपाड़ा और दारांग जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। विभिन्न इलाकों में तूफान के साथ-साथ तेज बारिश भी हुई। तूफान की गति लगभग 80 किलोमीटर प्रतिघंटा थी।
कामरूप, गोलपाड़ा, दारंग, चिरांग, बकसा, नालबाड़ी और बारपेटा जिले को तूफान से सबसे अधिक नुकसान हुआ।
गुवाहाटी में तूफान की वजह से कम से कम 30 लोग घायल हो गए। असम में 16 अप्रैल को भी तूफान आया था, जिसमें 300 से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications