एमसीआई अध्यक्ष कर चुके सीबीआई छापे का सामना
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) के अध्यक्ष केतन देसाई कर संबंधी अनियमितता बरतने के मामले में पूर्व आयकर विभाग और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के छापे का सामना कर चुके हैं। देसाई को शुक्रवार को भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।
जांच कर रहे ब्यूरो के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सीबीआई और आयकर विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार और अवैध तौर हासिल की गई संपत्ति के अलग-अलग मामलों में देसाई के ठिकानों पर छापा मार चुके हैं।"
सूत्र ने बताया, "हम इससे पहले के मामलों के विवरण जुटाने की कोशिश में लगे हुए हैं।"
उल्लेखनीय है कि चण्डीगढ़ और पटियाला के बीच स्थित ज्ञान सागर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक कवलजीत सिंह और दिल्ली के बिचौलिया जे. पी. सिंह से घूस मांगते हुए देसाई को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। कवलजीत और सिंह भी सीबीआई हिरासत में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications