तेल रिसाव से मेक्सिको की खाड़ी में खतरा
वाशिंगटन, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। मेक्सिको की खाड़ी में गंभीर पर्यावरणीय खतरा उत्पन्न हो गया है। तटरक्षक अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की पुष्टि कर दी कि यहां तेल कुओं में रिसाव हो रहा है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जॉन एडवर्ड नाम के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम दो जगहों से रिसाव हो रहा है। यहां से 168,000 लीटर तेल में से करीब 1000 बैरल तेल का रिसाव हो चुका है।
पहला रिसाव कुएं से जबकि दूसरा रिसाव कुएं से जुड़े एक पाइप से हो रहा है। इस क्षेत्र का पता लगाने के लिए तटरक्षक कई दिनों से रोबोटिक कैमरे का इस्तेमाल कर रहे हैं। शनिवार तक रिसाव के कोई प्रमाण नहीं मिले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications