जम्मू में पाकिस्तानी टीवी चैनलों का प्रसारण रुका
पाकिस्तान टीवी, जियो टीवी और डॉन न्यूज जैसे चैनलों का प्रसारण रोकने संबंधी नोटिस शनिवार शाम को जारी किए गए। केबल ऑपरेटरों से तत्काल प्रभाव से इन टीवी चैनलों का प्रसारण रोकने को कहा गया है।
जम्मू के उपायुक्त एम.के.द्विवेदी ने आईएएनएस को बताया, "जम्मू के केबल ऑपरेटरों के पास इन चैनलों के प्रसारण की अनुमति नहीं है। उन्हें इनका प्रसारण रोक देने की सलाह दी गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications